फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पार्क में खेलने निकले कासगंज के तीन दोस्त लापता, 12 घंटे में पुलिस ने मथुरा से किया बरामद

-मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर के पास मिले तीनों बच्चे, परिजन के किया सुपुर्द -वृंदावन घूमने के लिए परिजन को बिना बताए ट्रेन से चले गए थे मथुरा संवाद न्यूज एजेंसी कासगंज। पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी से लापता हुए तीन नाबालिग दोस्तों को 12 घंटे के भीतर मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया। तीनों बच्चे बिना परिजनों को बताए मथुरा-वृंदावन घूमने चले गए थे। पुलिस ने बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-03 निवासी अर्णव उर्फ यश (13), लवकुश (13) और अनी उर्फ लक्की (15) सोमवार की शाम करीब 7 बजे कर्पूरी ठाकुर पार्क में खेलने गए थे। खेलने के बाद तीनों ने अपनी साइकिलें घर पर खड़ी कीं और परिजनों को बिना बताए अचानक लापता हो गए। देर रात तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चों का पता नहीं लगा। तब रात करीब 10:30 बजे परिजनों ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। तीन बच्चों के अचानक लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें