फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत...फंदे पर लटका मिला शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

कासगंज में गंजडुंडवारा के गांव सुजावलपुर के मोहल्ला बाज नगर में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला ने पिता ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। गांव सुजावलपुर के मोहल्ला बाजनगर में इब्राहिम मस्जिद के पास रहने वाले खालिद का एक साल पहले सोनम से प्रेम विवाह हुआ था। सोनम ने उससे दूसरी शादी की थी। सोनम की पहली शादी तीन साल पहले सोरों क्षेत्र के मल्लाह नगर निवासी नदीम से हुई थी। उससे तलाक के बाद सोनम ने खालिद से प्रेम विवाह कर लिया था। बुधवार को सोनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भोजराज अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतका के पिता रियाज अहमद ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें