फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मंदिरों में सजाई गईं भगवान श्रीगोवर्धन महाराज की भव्य प्रतिमाएं

कासगंज के मंदिरों में श्रीगोवर्धन पूजा के मौके पर श्रीगोवर्धन नाथ की गोबर से भव्य व दिव्य प्रतिमाएं बनाई गईं। इन भव्य व दिव्य प्रतिमाओं के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। शहर के माता चामुंडा मंदिर एंव प्रभुपार्क में भव्य प्रतिमाएं सजाई गईं। छप्पन भोग भी अर्पित किए गए। शहर के चामुंडा मंदिर पर परंपरागत तरीके से श्रीगोवर्धन प्रतिमा साज सज्जा के साथ तैयार की गईं। मंदिर में पूजा अर्चना व भोग अर्पित करने के बाद प्रसाद का वितरण किया। बड़ी संख्या में भक्त चामुंडा मंदिर पर पहुंचे और पूजा अर्चना कर अन्नकूट का भोग ग्रहण किया। प्रभुपार्क में भी श्रीगोवर्धन नाथ की परिक्रमा को भक्त उमड़े। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। श्रीगोवर्धननाथ प्रतिमा को भव्य रंगों से सजाया गया और श्रृंगार किया गया। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में श्रीगोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें