फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कासगंज में सपा विधायक बोलीं- भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार

कासगंज के सिढ़पुरा में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर अध्यक्ष डॉ. वाहिद अली के कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में प्रभारी पर्यवेक्षक के रूप में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव और मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक नादिरा सुल्तान उपस्थित रहीं। विधायक नादिरा सुल्तान ने कहा कि सभी को 2027 के चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। इस सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। सरकार के लोग ही इसमें शामिल हैं। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं होती। जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सरकार में अत्याचार और फर्जी एनकाउंटर बढ़ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ओबीसी और एससी वर्ग का आरक्षण खत्म कर रही है। संविधान पर भरोसा नहीं करती। नगर अध्यक्ष डॉ. वाहिद अली ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, और 2027 में सपा की ही सरकार बनेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें