फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कासगंज में गोवर्धन पूजा की तैयारी, अन्नकूट किया जा रहा तैयार

गोवर्धन पर्व को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। सुबह से ही पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई। लोगों ने अपने घरों में गोवर्धन महाराज की आकृति बना कर पूजा अर्चना की। प्रसाद के लिए अन्नकूट बनाया,वहीं मंदिरों,बाजार में जगह-जगह प्रसाद वितरण के लिए तैयारियां शुरू हो गई। शहर के प्रभुपार्क मंदिर में 21 फीट लंबे गोवर्धन की आकृति बनाने में लोग जुटे हुए है। वहीं प्राचीन चामुंडा मंदिर पर गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाने की तैयारी की जा रही है। भंडारा प्रसाद वितरण के लिए कारीगर तैयारियों में लगे हुए है। भंडारा प्रसाद तैयार करते समय महिलाएं भक्ति के गीत गा रही थीं। शाम के समय श्रद्धालु दर्शन कर गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाएगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें