फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कासगंज में बाढ़, घरों में घुसा पानी; ग्रामीण परेशान

कासगंज में उफनाई गंगा की धारा लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में कहर बरपा रही है। पिछले तीन दिनों से लगातार बाढ़ का कहर जारी है। सोमवार की रात नीबिया और पनसोती के पूर्वी हिस्से का कच्चा मनरेगा बांध भी गंगा की तीव्र धारा से कट गया। 40 से अधिक गांव की आबादी में पानी भरा हुआ है। वहीं, खेतों में कई फुट बाढ़ का पानी भरा हुआ है। बाढ़ के पानी से लगातार सड़क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और कटान का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को बरबारा में भी सड़क कट गई। गंगा के तटीय इलाके के गावों में जनजीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें