कागसंज के सुन्नगढ़ी के गांव नागर कंचनपुर में बुधवार की रात युवक का शव उसके घर के पास घेर में फंदे पर लटका मिला। मामले में मृतक के भाई ने गांव के दाे आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस उसकी मौत के मामले में जांच कर रही है। गांव नागर कंचनपुर निवासी दयाराम (42) पुत्र श्याम लाल का शव बुधवार की देर रात घर के पास घेर में उसका शव फंदे पर लटका मिला। उसकी मौत के मामले में उसके भाई धर्मवीर ने गांव के हुसैन व पप्पू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उसका आरोप है कि आरोपी उसकी भाभी को परेशान करते थे। इसका विरोध भाई दयाराम ने किया। आरोपी इस बात को गांव में फैलाने की धमकी देते थे। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसके भाई ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मामले में उसके भाई धर्मवीर ने दोनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि युवक की मौत के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।