फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छेड़छाड़ से तंग आकर कक्षा नाै की छात्रा ने दी जान, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश

अरुन पाराशर Updated Sun, 09 Nov 2025 04:49 PM IST

कासगंज के अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक किशोरी से छेड़छाड़ करता था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। शनिवार की शाम उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। बेटी का फंदे पर लटका शव देख मां की चीख निकल गई। परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। शव को फंदे से नीचे उतारा। किशोरी के फंदा लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद किशोरी के पिता ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर बेलदारी का काम करता है। पत्नी और बेटी गांव में रहते थे। उनका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला सुभाष उनकी बेटी को 2-3 महीने से परेशान करता था। इससे तंग आकर उसने जान दे दी। किशोरी की बहन का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सुभाष से परेशान होकर उसकी बहन ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरोपी उसे फोन करके दबाव डालता था। बहन कॉलेज या कहीं जाती थी तो उसे रास्ते में छेड़ता था। जब घर में मां नहीं होती थी तो घर में घुसकर बहन से छेड़छाड़ करता था। इससे वह परेशान थी। बहन ने बताया कि उसके पिता और भाई बाहर रहते हैं। घर पर सिर्फ मां साथ में रहती थी। आरोपी के डर की वजह से मां ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें