फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नीली बत्ती-हूटर लगाकर रौब झाड़ रहे युवक को सीओ ने सिखाया सबक

कासगंज के पटियाली में कार पर नीली बत्ती और हूटर लगाकर रौब झाड़ना युवक को महंगा पड़ गया। सीओ ने कार को कोतवाली भेज कर सीज करा दिया। कार पर लाल रंग की नंबर प्लेट पर मानव अधिकार सुरक्षा संघ उत्तर प्रदेश प्रभारी लिखा था। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार को एक कार नीली बत्ती लगाकर हूटर बजाती घूम रही थी। उस पर आगे लाल रंग की नंबर प्लेट लगी हुई थी, जिस पर मानव अधिकार सुरक्षा संघ उत्तर प्रदेश प्रभारी लिखा हुआ था। कार में सवार शख्स लोगों पर रौब झाड़ रहा था। इसी दौरान गुजर रहे सीओ संदीप वर्मा की नजर कार पर लगी नीली बत्ती और हूटर पर पड़ी। उन्होंने कार को रुकवा लिया। इस पर कार में सवार शख्स ने रौब दिखाने का प्रयास किया, लेकिन सीओ ने चंद मिनट में उसका सारा रौब उतार दिया। पूछताछ में कार सवार शख्स ने अपना नाम ओमपाल निवासी थाना गंजडुंडवारा गांव मस्तीपुर बताया। पुलिस को बुलाकर वाहन को कब्जे में दिलवा दिया। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि कार को सीज कर दिया गया है। नीली या लाल बत्ती और हूटर का अवैध इस्तेमाल करना अपराध है। कार सवार शख्स को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें