उत्तर प्रदेश में कासगंज के गंजडुंडवारा में बदायूं-अलीगंज हाईवे पर ग्राम कादरगंज के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां खाद लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना बुधवार की दोपहर की है। गनीमत रही कि चालक और बाइक सवार दोनों सुरक्षित हैं।