कानपुर नगर के बिठुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अपने हालिया ट्वीट में लिखा था, "5 गांव नही दिए तो पूरा राज्य खोना पड़ा था दुर्योधन को ! हमने भी 3 मंदिर मांगे थे !! तुम नही माने... अब तैयार रहो सारे मंदिर वापिस लेंगे..।" भाजपा विधायक के ट्वीट का स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।