फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घर के सीवर के टैंक में गिरने से युवती की मौत, मानसिक रूप से थी बीमार

शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Feb 2025 08:20 PM IST

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के द्विवेदीनगर में रविवार की रात घर के सीवर टैंक का पटरा युवती का पैर पड़ने से टूट गया और वह टैंक में गिर गई। इससे युवती की मौत हो गई। सुबह बहन जागी, तब घटना की जानकारी हुई। घर में दोनों बहने ही अकेले रहती थीं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सीवर टैंक से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को बहन ने बताया कि उसकी बहन मानसिक रूप से बीमार थी। द्विवेदीनगर निवासी स्वाती पांडेय पुत्री स्व. प्रकाश नारायण उर्फ लल्लन पांडेय ने पुलिस को बताया कि बहन अंजली पांडेय उनके साथ घर में अकेली रहती है। वह घरों में बर्तन धोने का काम करती है। कुछ साल पहले उनका तलाक हो गया था, जिसके बाद वह अपनी बड़ी बहन अंजली के साथ ही रहती थी। अंजली मानसिक रूप से बीमार थी, इसका इलाज चल रहा था। रविवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह करीब 10 बजे उठी तो घर के सीवर टैंक पर पड़ा लकड़ी का पटरा टूटा देखा झांक कर देखा तो बहन टैंक में पड़ी थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें