भीतरगांव ब्लॉक के कैथा गांव में शनिवार देर शाम एक युवक ने घर के अंदर कमरे में कुंडे से रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची कुआंखेड़ा पुलिस ने शव को नीचे उतरा और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। घटना के बाद घर के बाहर ग्रामीणों की भीङ जुट गई। पुलिस के प्राथमिक जांच में मृतक शराब का लती था। घर में पत्नी के साथ एक मासूम बेटी और बेटा है।