फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क सौंदर्यीकरण का महिलाओं ने किया विरोध, नवनिर्मित दीवार गिरा दी

हनुमंत विहार थाना क्षेत्र स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण का महिलाएं विरोध कर रही हैं। लाठी डंडे और कुल्हाड़ी लेकर निकली महिलाओं ने पार्क की नवनिर्मित दीवार गिरा दी और मजूदरों पर पथराव किया। मंगलवार को इसका वीडियो पर वायरल हुआ है। पार्षद ने हंगामा कर रही महिलाओं के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। वार्ड 65 के पार्षद योगेंद्र शर्मा ने बताया कि संजयगांधीनगर स्थित सुभाष पार्क का नगर निगम की ओर से सौंदर्यीकरण हो रहा है। 15 जून को पार्क की दीवार बनाई जा रही थी। 16 जून को इलाके की कुछ महिलाओं ने विरोध करते हुए दीवार गिरा दी। मजदूरों ने विरोध किया तो महिलाओं ने गाली गलौज करते हुए पथराव कर दिया। आरोप है कि पहले सभी अपने घरों के आगे पार्क का दरवाजा खोल रखा था। सौंदर्यीकरण कार्य के चलते पार्क में दो या तीन दरवाजे ही हो सकते है। बस इसी बात को लेकर महिलाओं ने विरोध कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश की। हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पार्षद ने शिकायत की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें