फजलगंज स्थित अमर उजाला अपराजिता सेंटर में इनरव्हील क्लब फिएस्टा की ओर से पौधरोपण किया गया। क्लब की सदस्यों ने पौधे रोपे और उसके संरक्षण की शपथ ली। इसके बाद शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वहां उपस्थित छात्राओं को स्टेशनरी का वितरण किया गया। यहां अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, सचिव नयना वोरा, चार्टर अध्यक्ष, संतोष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पूनम जायसवाल, एडिटर प्रीति बंसल आदि मौजूद रहीं।