उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, शहर के छिपियाना मोहल्ला निवासी दिलशाद की पत्नी फरहीन फातिमा दवा लेने के लिए स्कूटी से मरहला चौराहा जा रही थीं। जब वह शेखपुर नहर के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फरहीन फातिमा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय स्कूटी पर उनके साथ उनका भाई और भतीजी भी मौजूद थे, जो इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।