इटावा से लखनऊ जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव बिल्हौर के टोल प्लाजा पर रुके। क्षेत्रीय रचना सिंह से राखी बंधवाई और बीते दिनों पीडीए पाठशाला लगाने पर लिखाए गए मुकदमे की जानकारी ली। साथ ही लगातार पीडीए पाठशाला लगाते रहने के निर्देश दिए।