भीतरगांव इलाके में खेतों में गेहूं की बुवाई के लिए पलेवा शुरू हो गई है। किसानों को धान के अवशेषों को नष्ट करने के लिए मिट्टी पलटने वाले हल से जुताई करके कल्टीवेटर से 2-3 जुताई की है। खेत को भुरभुरा और समतल बनाकर हर हाल में बुवाई के लिए सही समय मध्य नवंबर है। 25 नवंबर तक किसान हर हाल में गेहूं की बुवाई संपन्न करना चाहता है, क्योंकि इस दौरान बोने पर अच्छी पैदावार मिलती है। देरी से बुवाई करने पर पैदावार कम हो सकती है।