फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपतिनगर में एनएचएआई का नाला टूटा होने से क्षेत्र में जलभराव, क्षेत्रीय लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन

नौबस्ता-हमीरपुर रोड पर पशुपतिनगर में एनएचएआई का नाला टूटा होने की वजह से क्षेत्र में जलभराव हो रहा है। परेशान लोग पांच दिन से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। शनिवार को एनएचएआई के अधिकारियों ने पार्षद अभिनव शुक्ला के साथ निरीक्षण करने के बाद दो दिन में नाले की सफाई शुरू कराने को आश्वासन दिया है। क्षेत्रीय लोगों ने शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो रखकर आरती उतारी। लोगों ने हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र तिवारी का कहना है कि जब तक समस्या का निदान नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा। धरना खत्म कराने के लिए पहुंची नौबस्ता पुलिस से उपेंद्र की झड़प भी हो गई। इधर, पार्षद अभिनव शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को महापौर के सामने इस मुद्दे को रखा तो उन्होंने एनएचएआई के अधिकारी से फोन पर वार्ता कर निदान कराने की बात कही थी। शनिवार सुबह एनएचएआई के अधिकारियों ने नौबस्ता से लेकर धोबिन पुलिया तक निरीक्षण किया। आश्वासन दिया कि दो दिन में नौबस्ता की तरफ से नाले की सफाई शुरू की जाएगी, जहां भी नाला क्षतिग्रस्त होगा। उसे ठीक किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें