पनकी रतनपुर चौराहा रामलीला पार्क के पास पानी की लाइन लीकेज होने के कारण सड़क पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर जलभराव हो जाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि लीकेज लाइन से पानी बहते हुए लगभग एक महीना होने को आ रहा है सूचना के बाद भी जलकल विभाग मरम्मत करने नहीं आया।