शुक्लागंज में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की मानी जाए तो बीते 24 घंटे में 17 सेंटीमीटर जल स्तर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार शाम 6:00 बजे गंगा का जल स्तर 110.620 मी एवं रविवार शाम 6:00 बजे जल स्तर बढ़कर 110. 790 मीटर पर पहुंच गया है। इसके अलावा चंदन घाट जाजमऊ में कटान भी तेज हो गई है, घाटों की निगरानी मोटर बोट के माध्यम से गंगा घाट पुलिस कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गंगा घाट प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घाटों पर पुलिस की तैनाती भी की गई है और सतर्कता बरते जाने के पोस्टर और बोर्ड लगाए गए हैं।