कानपुर में सुबह से हो रही बरसात से उद्यमियों व्यापारियों को तगड़ा नुकसान हुआ है। पनकी साइट एक, दादानगर समेत तमाम औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में पानी भर गया है जिससे बड़े पैमाने पर माल खराब हो गया है। इसके अलावा शहर के प्रमुख बाजारों में जल भराव की स्थिति हो गई है। गोविंद नगर, जनरलगंज कपड़ा बाजार की दुकानों और गोदाम में पानी भर गया है। इससे 30 से 40 करोड़ के कारोबार का नुकसान का अंदाजा लगाया गया है।