बीते एक सप्ताह से बाढ़ की मार झेल रहे ख्योरा व बिठूर कटरी के गांवों के निवासियों लिए रविवार का दिन राहत भरा रहा। गांवों से बाढ़ का पानी निकल गया लेकिन अब बदबू, कीचड़ और बीमारियों ने आफत बढ़ा दी है। जहरीले कीटों और दुर्गंध की वजह से कई गांवों के लोग घर वापसी से कतरा रहे हैं। हालांकि कटरी के गांवों के निचले इलाकों में अभी भी गलियों व कुछ घरों में एक फीट तक पानी भरा है।