नरवल तहसील के विकासखंड सरसौल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरवामीर में स्थित सैकड़ो वर्ष पुराने ठाकुरद्वारा मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों संग ठाकुरद्वारा जाकर बारीकी से जानकारी जुटाई। ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह गौतम के साथ पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्ना तिवारी सहित अन्य लोगों ने मंदिर को बारीकियां से समझा तथा जानकारी दी की मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए मुहिम अब छिड़ चुकी है। सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे, इसके साथ ही शासन के सहयोग के साथ ही ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का फैसला लिया है शासन के सहयोग के बाद जो भी कमियां आएंगे वह समस्त क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से पूरी की जाएगी जल्द से जल्द मंदिर के कायाकल्प की योजनाएं शुरू होंगी। गांव के अखिलेश अवस्थी ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख सरसौल डॉक्टर विजयरत्ना तोमर को भी एक ज्ञापन सौंप मंदिर के जीर्णोद्वार की बात रखी जाएगी।