भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया है। इसको लेकर शहरवासियों ने खुशी व्यक्त की है। इस बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहलगाम आतंकी हमले के शहीद शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिन 26 निर्दोष लोगों की हत्या आतंकवादियों ने छुपकर की थी। उनके आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का काम हमारे जांबाज सैनिकों ने किया है। हम अपनी सेना का आभार व्यक्त करते हैं...यह 26 निर्दोष लोगों की हत्या का बदला है।