जनरलगंज स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में 108 पीयूष सागर महाराज ने तीसरे तरण का महत्व बताया। इससे पहले सुबह 6:30 बजे जलाभिषेक के साथ-साथ नित्यनियम पूजा-पाठ महावीर जैन शास्त्री गिरीडीह ने किया। यहां शांतिधारा का प्रथम सौभाग्य प्रदीप जैन, कमलेश जैन और शैलेश जैन को मिला। मंदिर कमेटी के सदस्य संदीप जैन ने बताया कि शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। संचालन शिवांगी जैन और अतुल जैन ने किया। मौके पर अरिहंत जैन, वैशाली जैन, सुरभि जैन, कविता जैन, मीना जैन, अंजलि जैन आदि मौजूद रहीं।