फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में यूपी ने झारखंड को सात विकेट से मात दी

ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मैच में पहली पारी में पिछड़ने के बाद भी यूपी ने झारखंड को सात विकेट से मात दी। स्पिनर विपराज निगम की धारदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाज समीर रिजवी की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत यूपी ने झारखंड को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। अब सेमीफाइनल में यूपी का मुकाबला पंजाब से 18 फरवरी को ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रीनपार्क में खेले गए चार दिवसीय मैच में झारखंड के पहली पारी में 427 रन के जवाब में यूपी की पहली पारी 419 रन पर ऑलआउट हो गई। आठ रन से पीछे रहने के बाद भी यूपी ने झारखंड को अंतिम दिन गुरुवार को पहले ही सत्र में 204 रन पर बिखर गई। इसके बाद समीर रिजवी के नाबाद 134 रन और आदर्श सिंह 44 रन के दम पर यूपी ने 31.1 ओवर में तीन विकेट पर 213 रन को पाकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें