फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, भागने के दौरान दूसरे को भी सौ मीटर तक घसीटा

महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महोली गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए तेजी से निकल गई। जिसमें दो अलग-अलग बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार की शाम करीब 6 बजे कानपुर से फतेहपुर लेन में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महोली गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने फतेहपुर जनपद के डारी बुजुर्ग गांव के रहने वाले राजेश तिवारी पुत्र रमेश चंद्र को जोरदार टक्कर मार दी हादसे के बाद कार चालक ने भागने का प्रयास किया और इसी दौरान आगे जा रहे धर्मेंद्र पुत्र जग़लाल निवासी ग्राम बांबी थाना नरवल को भी टक्कर मार दी जिससे धर्मेंद्र कार के बोनट में फंस गया और करीब सौ मीटर तक घसीटता हुआ चला गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए तथा कार चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है घायलों का उपचार जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें