कोतवाली गंगाघाट के सहजनी तिराहे के पास मंगलवार शाम पुरानी खुन्नस में लेकर दो पक्षों में बांका, लाठी-डंडे चल गए जिससे तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। वहीं दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। सहजनी निवासी राजू की पत्नी नीलम पत्नी ने तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम तिराहे के पास एक फैक्टरी में उनका बेटा राहुल ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दाैरान बाबा खेड़ा निवासी 10 से अधिक लोग आए और बेटे से गालीगलौज की। विरोध करने पर सभी मारपीट करने लगे। सूचना पर नीलम, अनीता, सुहाना माैके पर पहुंचीं। आरोप है कि दबंगों ने उन्हें भी लाठी-डंडा, बांका और राॅड से पीटा। सूचना पाकर पहुंची गंगाघाट पुलिस ने एक पक्ष के सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा।