फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबेपुर और बोझा गांव में गलत उपचार से 2 बुखार पीड़ितों की मौत

जिलाधिकारी के लाख सख्ती और स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी इलाके में गलत उपचार के कारण ग्रामीणों के जान गवाने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को क्षेत्र के रहमत नगर और बोझा गांव में बुखार पीड़ितों की गलत उपचार के कारण मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने कथित झोलाछाप क्लीकिन संचालकों पर गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। शनिवार को पहली घटना भौसाना गांव में हुई। जहां बोझा गांव में रहने वाले 58 वर्षीय दिनेश गौतम तेज बुखार के चलते भौसाना गांव के एक झोलाछाप मेडिकल स्टोर संचालक के पास गए थे। आरोप है कि रुपये ऐंठने व बुखार को जल्दी उतराने के लिए गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे कुछ ही देर में दिनेश की मौत हो गई। मृतक युवक के परिजन आरोपी झोलाछाप पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर हंगामा कर रहे हैं। इसी तरह चौबेपुर कस्बे के रहमत नगर में भी 35 वर्षीय सत्तार की भी गलत इलाज के दौरान मौत हुई है, परिजनों यहां भी झोलाछाप पर गलत इलाज के कारण मौत होने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा का कहना है कि दोनों मामले संज्ञान में हैं, स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जांच कराई जा रही है, पीड़ित तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें