गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी सोमवार को भीतरगांव कस्बे के बारीगांव स्थित श्री नारायण सिंह महाविद्यालय में देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कॉलेज के प्रबंधक सुरेश सिंह यादव ने बताया तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज में एकता और अखंडता का संदेश होगा। यात्रा का शुभारंभ सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर कृष्ण कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। प्रशासन और महाविद्यालय के बीच समन्वय स्थापित कर पुलिस ने यात्रा के सुरक्षित संचालन की रूपरेखा तैयार की है।