सनातन संगम की ओर से रविवार को विद्यार्थी मार्केट स्थित राधा कृष्ण मंदिर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शहर के शुभम द्विवेदी के परिजन भी पहुंचे। सभी ने शुभम को श्रद्धांजलि दी। मौके पर चैतन्य महाराज, क्षेत्रीय विधायक महेश त्रिवेदी, सनातन संगम के अध्यक्ष विजेंद्र मक्कड़, रामकुमार पाठक, भूपेश अवस्थी, चंद्रकांता गेरा, अन्नु मल्होत्रा, पार्षद सरोज चड्डा, भारत भूषण चावला, कमल चावला आदि ने विचार रखे।