फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदानियों को अर्पित की श्रद्धांजलि, आक्रोश भरे नारों की तख्तियां लेकर जुलूस निकाला

शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Apr 2025 10:41 PM IST

दादानगर स्थित कोआपरेटिव इस्टेट परिसर में चेयरमैन विजय कपूर के आह्वान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने आक्रोश भरे नारों की तख्तियां लेकर जुलूस निकाला और इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा की। यहां उद्यमी बलराम नरूला, नवीन खन्ना, सुरेश पुरी, हरीश ईसरानी, दिनेश कुशवाहा, बसंत लाल विश्वकर्मा आदि रहे। वहीं, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों ने चावला मार्केट के समीप जागेश्वर अस्पताल गेट पर मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह रिंकू के के नेतृत्व में सिखों ने प्रदर्शन किया। पार्षद दल के नेता नवीन पंडित, जूही मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान, मंडल महामंत्री देवांशु बाजपेई, अनिल त्रिपाठी आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें