स्मृति शेष प्रेमलता मिश्रा सेवा संस्थान की ओर से रविवार को संकट मोचन धाम बर्रा में श्रद्धांजलि सभा व काव्योत्सव का आयोजन किया गया। कवयित्री डॉ. सुरभि मिश्रा ने मां प्रेमलता पर पंक्तियां सुनाईं। कहा, मुझे पता था तुम साथ तोड़ रही हो, निर्मोही हो हर संबंध पीछे छोड़ रही हो सुनाई...। वरिष्ठ कवि अशोक शास्त्री ने घर के खातिर कर दी तुमने सारी उमर न्यौछावर सुनाकर तालियां बटोरीं। कवि राजेंद्र अवस्थी ने पहलगाम आतंकी घटना पर पंक्तियां गर्व है देश की बेटियों पर हमने हिंदू होने की कीमत चुकाई... सुनाईं। इस मौके पर विधायक महेश त्रिवेदी, प्रांत संघचालक भवानी भीख, स्वामी अरुण चैतन्य पुरी, आचार्य सुधीर भाई मिश्रा, डॉ. उमेश पालीवाल, कुंवर मनोज सिंह भदौरिया, ब्रजेश शर्मा, कवि अशोक शास्त्री, शेखर, सोनम मिश्रा आदि माैजूद रहे।