कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग को जोड़ने वाले पुराने रेल गंगापुल के अप रेल लाइन पर मरम्मत के बाद 75 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ट्रेनों को निकाला जा रहा है, जबकि डाउन रेल पथ पर मरम्मत न होने के कारण अभी कानपुर से लखनऊ की ओर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ट्रेनों को निकाला जा रहा है। दोनों ट्रैक की मरम्मत के बाद रेल गंगापुल से 130 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ट्रेनों को निकाले जाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्य मिशन रफ्तार के अंतर्गत किया जाएगा।