कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा एक तरफ की सड़क को बंद किए जाने के कारण डंपर विपरीत दिशा से आ रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।