फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सराफा व्यापारी से बदला लेने के लिए दोस्तों संग मिलकर की थी लूट

मारपीट के मामले में सराफा व्यापारी से बदला लेने के लिए पड़ोसी ने अपने दोस्तों के संग मिलकर लूट को अंजाम दे दिया। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी सहित दो को गिरफ्तार कर लूट का सामान व घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। सिकंदरा थाना प्रभारी महेश कुमार ने मंगलवार शाम 7:55 बजे के करीब संदलपुर मार्ग की जटियापुर मोड़ नहर पुलिया के पास से औरैया के सत्तेश्वर पूर्वी निवासी जीतू उर्फ छन्नी व जाहिद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए 38 बिछिया, 15 अंगूठी, 11 जोड़ी पायल, 7, 250 रुपये व लूट में प्रयोग की गई बाइक को बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी जीतू ने बताया कि करीब एक माह पहले उसका पड़ोस में रहने वाले सराफा व्यापारी संजय सोनी से विवाद हो गया था। व्यापारी ने उसके खिलाफ औरैया थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इससे वह रंजिश मानता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें