फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन घायल

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ के त्रिभुवन खेड़ा गांव के मोड़ के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना मेें बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो की हालत गंभीर होने से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। फतेहपुर चौरासी के गांव गजियापुरवा निवासी नीरज (50) बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे बेटे आदित्य (25) व बहू पल्लवी (22) के साथ एक ही बाइक पर निहालखेड़ा गांव से विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। त्रिभुवनखेड़ा मोड़ के पास सड़क पार करते समय लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल को जिला अस्पताल से भिजवाया। नीरज और आदित्य की हालत नाजुक देखकर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, कोतवाली पुलिस ने बताया कि घायलों की हालत नाजुक है। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें