जाजमऊ स्थित ताड़बगिया इलाके में सुफिया के घर हुई 16 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बगल में रहने वाले आरोपी जफर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गए जेवरात बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी बहन की शादी में दहेज देने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था।