फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : द्वितीय अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट में खांडेकर एकेडमी ने डायमंड क्लब को 13 रन से दी शिकस्त

कानपुर साउथ क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट में शनिवार को खांडेकर एकेडमी ने डायमंड क्लब को 13 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। कानपुर साउथ मैदान में खेले गए मुकाबले में खांडेकर एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बनाए। मुजम्मिल ने 47 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सुव्रत प्रसाद तिवारी ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड क्लब की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 142 रन ही बना सकी। टीम से सचिन रमेश तिवारी ने 55 रन बनाए। विजयी टीम से आदित्य चित्रांश ने तीन और इशान खन्ना ने दो विकेट लिए। मुख्य अतिथि केसीए के चेयरमैन डाॅ. संजय कपूर ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कानपुर साउथ के अनुराग कपूर और अंकित राजपूत ने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर केसीए अध्यक्ष एसएन सिंह, सचिव कौशल किशोर, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, दिनेश कटियार, पीएस नेगी, विनोद द्विवेदी, राकेश तिवारी, अहमद अली खान तालिब, शैलेश तिवारी, पीएस नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें