कानपुर में दिवाली के लिए रोशनी का बाजार यानी की झालर बाजार सज गया है। बाजार में अब मेड इन इंडिया के उत्पादों की धूम है। बाजार में रंग बिरंगी रोशनी करने वाले गणेश लक्ष्मी ,हैंगिंग मोर मुकुट, वंदनवार, रंग बिरंगा कलश, राजवाड़ा स्टाइल झूमर और सेल से चलने वाली कैंडल के अलावा 12 पीस का मल्टी कलर वाला बल्ब आया है।