आईआईए मंडल अध्यक्ष दिनेश बरासिया ने केंद्रीय बजट को एमएसएमई क्षेत्र के लिए विशेष रूप से लाभकारी और उद्योगों को नई दिशा देने वाला बताया है। उन्होंने ऋण सुविधाओं के सरलीकरण और औद्योगिक बुनियादी ढांचे पर सरकार के फोकस को कानपुर के विकास के लिए महत्वपूर्ण करार दिया। बरासिया के अनुसार, यह बजट आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को धरातल पर उतारने में सहायक सिद्ध होगा।