दमकल विभाग ने बुधवार को बिरहाना रोड स्थित केपीएम अस्पताल में मॉक ड्रिल कर कर्मचारियों को अग्निसुरक्षा संबंधी गुर सिखाए। एफएसओ लाटूश रोड कैलाश चंद्रा ने बतया कि आमतौर पर कहीं आग लगती है तो भगदड़ मच जाती है लेकिन यदि तुरंत ही आग बुझाने का प्रयास किया जाए तो उसपर आसानी से काबू कर जन और धन हानि को बचाया जा सकता है। इस दौरान अस्पताल स्टाफ को सिलेंडर में आग लगने पर बुझाना सिखाया गया। इसके साथ ही कूड़े में आग लगाकर फायर एक्सिटिंग्विशर चलाकर आग बुझाने के तरीके सिखाए गए। इस दौरान अस्पताल में अग्निशमन इंतजामों को भी जांचा गया। कमी मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रमुख रूप से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरसी यादव, लखन शुक्ला मौजूद व दमकल कर्मी मौजूद रहे।