फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घर में सो रही किशोरी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा

शिखा पांडेय Updated Mon, 31 Mar 2025 11:12 AM IST

कानपुर देहात में रूरा थाना के सलीमपुर काशीपुर निवासी किशोरी पर रविवार देर रात घर पर सोते समय धारदार हथियार से हमला किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन जागे और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची व साक्ष्य एकत्रित कर घटना की जानकारी ली। परिजनों ने गांव निवासी एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। सलेमपुर काशीपुर निवासी राजेश कुमार की पुत्री कंचन उर्फ वंदना (16) पर घर पर सोते समय धारदार हथियार से हमला हुआ। जिससे उसकी मौत हो गई। पिता राजेश ने बताया कि बेटी छोटे बेटे आकाश के साथ सो रही थी। रात एक बजे गांव निवासी एक युवक धारदार हथियार लेकर घर में घुस आया व बेटी पर हमला कर भाग गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें