कल्याणपुर के बारासिरोही निवासी पेंटिंग कारीगर रमेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद मृतक की बहनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा खड़ा कर दिया। पत्नी ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे बीमारी और शराब का सेवन बताया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।