कानपुर के बिठूर स्थित बैकुंठपुर आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर सुधांशु जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक शब्द और विचार व्यक्ति को परमात्मा से जोड़ते हैं, जबकि भक्ति मन की कठोरता को दूर कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।