महाराजपुर थाना क्षेत्र में जमीन के लेन-देन को लेकर पुलिस चौकी में बुलाकर दबाव बनाने और गाली-गलौज करने का आरोप सामने आया है। छतमरा गांव निवासी चंद्रभान गुप्ता पुत्र स्वर्गीय गंगाराम गुप्ता ने महाराजपुर थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर कुलगांव चौकी में तैनात दरोगा धर्मपाल सिंह और एक अन्य अज्ञात दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।