फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने महिला थाने का किया भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली समझी

शिखा पांडेय Updated Tue, 27 May 2025 10:42 PM IST

अमर उजाला की ओर से मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित महिला थाने का छात्राओं को भ्रमण कराया गया। पंडित दीन दयाल सनातन धर्म विद्यालय की कक्षा नौ से लेकर 12 तक की 32 छात्राओं ने हिस्सा लिया। यहां उन्होंने महिला थाने के कामकाज, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी हासिल की। भ्रमण की शुरुआत में प्रभारी निरीक्षक कमर सुल्ताना ने छात्राओं को थाने के शिकायत कक्ष, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और कार्यालय का दौरा कराया। उन्होंने प्रत्येक अनुभाग के कार्यों और महत्व के बारे में बताया। बताया कि महिला थाना महिलाओं से संबंधित अपराधों जैसे घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न और अपहरण आदि की शिकायतों को दर्ज करने और उन पर कार्रवाई करने के लिए बनाया गया है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अपनी बात कहने से कभी डरना नहीं चाहिए। विद्यालय की शिक्षक ज्योति मिश्रा ने कहा कि छात्राओं ने इससे बहुत कुछ सीखा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें