कानपुर की सीसामऊ सीट पर आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला है। शनिवार सुबह आठ बजे से 14 मेजों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। इस बीच भाजपा प्रत्याशी मतगणना स्थल पर समर्थकों के साथ पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं बाबा आनंदेश्वर का आर्शीवाद लेकर आया, वो सदैव मेरे साथ हैं। आप सभी भी अपना सहयोगा रखिए।