फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: अतिक्रमण से गुम हो गया साइकिल ट्रैक और फुटपाथ

Shikha Pandey Updated Sun, 05 Jul 2026 09:40 PM IST

राजधानी मार्ग के दोनों ओर साइकिल ट्रैक और फुटपाथ अतिक्रमण की वजह से गुम हो गए। साइकिल ट्रैक व फुटपाथ पर लोगों ने कच्ची पक्की दुकानें बना ली हैं, साथ ही जनरेटर आदि रख रखा है। इससे लोगों को आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। साइकिल ट्रैक पर पीडब्ल्यूडी की ओर से लाखों की लागत से लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें तक गायब हो गई हैं। नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान न चलाने के कारण राजधानी मार्ग पोनी तिराहे से लेकर मरहला चौराहे के बीच दोनों छोर के साइकिल ट्रैक और फुटपाथ पर लोगों ने कब्जा कर वहां कच्ची-पक्की दुकानें बना ली हैं। कई जगह तो पालिका के नालों पर लोगों ने जनरेटर रखने और पार्किंग आदि बना लिया है। साइकिल ट्रैक पर फोरलेन निर्माण के दौरान करीब 50 लाख की लागत से राजधानी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी, जिसमें पोनी तिराहे से मरहला चौराहे के बीच कई जगह से यह लाइटें गायब हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एचडी अहिरवार का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, पालिका ईओ डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि जल्द पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें